Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP 2027 Assembly Elections: BJP, SP, and Congress ramp up election preparations

यूपी 2027 विधानसभा चुनाव : भाजपा, सपा, कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारियां

Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP 2027 Assembly Elections: BJP, SP, and Congress ramp up election preparations
आगरा। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ही अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे कर रहे हैं। अक्तूबर 2026 में हुए विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव नतीजों के बाद दोनों पक्षों ने अपनी चुनावी तैयारियां और दावों को और मजबूत किया है।
विज्ञापन



इन नतीजों में भाजपा को छह और सपा को पांच सीटें मिली थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने (हैट्रिक लगाने) का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जनता तय करेगी कौन हारेगा कौन जीतेगा। उन्होंने सरकार के काम पर पूरा भरोसा जताया। दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव का दावा है कि उनके पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) फॉर्मूले ने 2027 में बदलाव की मजबूत नींव रख दी है। सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में विधान परिषद चुनावों में मिली सफलता को 2027 का सेमीफाइनल माना है। उन्होंने पोस्टर जारी कर दावा किया है कि 2027 में अखिलेश आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का भी दावा है कि रैलियों में उमड़ रही भीड़ और जनता का समर्थन उनके साथ है। वे 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन



भाजपा की रणनीति

भाजपा हर बूथ को जीत का केंद्र बनाने के लिए बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार पर ध्यान दे रही है। पार्टी कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के मुद्दों पर जोर दे रही है। अपनी कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के दम पर भी भाजपा मैदान में उतर रही है। सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए ओबीसी, दलित, अति पिछड़ा और युवा वर्ग को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा और कांग्रेस के दावे

सपा का मानना है कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला उन्हें सत्ता में वापस लाएगा। विधान परिषद चुनावों के परिणाम उनके लिए उत्साहजनक रहे हैं। वहीं, हालिया रैलियों और प्रदर्शन से कांग्रेस भी जनता के समर्थन से उत्साहित है। पार्टी को विश्वास है कि वह आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी।


कांटे की टक्कर में हैट्रिक की जद्दोजहद

सभी पार्टियों के दावे कुछ भी हो लेकिन फैसला जनता के हाथ में है। भाजपा को हैट्रिक लगाने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। विधान परिषद के नतीजों में भाजपा और सपा कांटे के टक्कर में दिख रही है। वहीं कांग्रेस और बसपा तुरुपा का पत्ता साबित हो सकती है। मायावती की पार्टी की अंदरूनी समस्याएं हैं, जिसे भाजपा और सपा भुनाने में जुटी है। लेकिन ऊंट किस करवट बैठेगा यह गोरखपुर, बनारस और ब्रज की धरती ही बताएगी।



गाय-बछरे को चारा खिलाने की होड़

एंटी इनकंबैंसी में नए जातिगत समीकरण भी उभकर सामने आएंगे। ब्राह्मणवादी माया भी मनुवादियों पर कटाक्ष करने से बचना चाहेंगी। राहुल और प्रियंका की देखरेख में कांग्रेस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है। सरकार के हर उन फैसलों पर प्रहार कर रही है, जो जन कल्याण के कम और जन विरोधी ज्यादा हैं। मथुरा से योगी ने पहले ही चुनावी बिगुल फूंक दिया है। ऐसे में गाहे बगाहे ही सही इस बार बनारस में गाय-बछरे को चारा खिलाने से कोई भी पार्टी नहीं चूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed