फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Until October 2016 will find Ganga '

‘अक्टूबर 2016 तक मिल जाए गंगाजल’

Fri, 29 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 29 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री की घोषणा वाली विकास योजनाओं की समीक्षा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की जनता को हर हाल में अक्टूबर 2016 तक गंगाजल की आपूर्ति दी जाए। यमुनापार के इलाकों में टैंकरों से सप्लाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अरिदमन सिंह ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटी-बड़ी कोई भी टंकी बंद न मिले। उन्होंने ताजमहल के पास यमुना नदी के डाउन स्ट्रीम में प्रस्तावित योजना को विकसित करने के लिए इसे प्रो. पूअर योजना में शामिल करने को कहा। ताकि पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा, राहत राशि वितरण में पारदर्शिता बरती जाए, शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ जांच होगी। परियोजना अधिकारी डूडा को निर्माण कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी। ताजगंज प्रोजेक्ट की धीमी पर रफ्तार पर नाराजगी जताई। बटेश्वर मंदिर के घाटों का जीर्णोद्धार कराने को कहा। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग विधि को अपनाने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ दीपक मीणा, एडीए सचिव प्रभांशु श्रीवास्तव, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, अपर जिलाधिकारी ना.आ. अतुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक सचिन यादव,  जल निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यमुना किनारे पर नहीं लगेगा जाम
डीएम पंकज कुमार ने बैठक में बताया कि इनर रिंग रोड तैयार होने पर नोएडा एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। पर्यटक यमुना किनारा के बजाय इनर रिंग रोड से उतरकर सीधे ताजमहल पहुंचेंगे। यमुना किनारा रोड पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विकास से संबंधित जो भी प्रस्ताव तैयार करें तो उसे पूर्व कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में अवश्य लाएं। उन्होंने जल निगम को निर्देश दिए कि जो टीटीएसपी ठीक हो गईं उन्हें ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने से पहले मुख्य विकास अधिकारी से अनुमोदन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed