फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unsystamatic in petrol pump

पेट्रोल पंपों की मनमानी, न हवा, न पानी

Thu, 31 Mar 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Thu, 31 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
unsystamatic in petrol pump
पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala
शहर से देहात तक के पेट्रोल पंपों पर न तो हवा भरने के लिए कंप्रेशर उपलब्ध हैं और न ही पेयजल की व्यवस्था है। टायलेट बंद पड़े हैं तो फर्स्टएड बॉक्स अधिकांश पंपों पर ढूंढे नहीं मिलते। पेट्रोलियम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधाओं के लिए गाइड लाइन तो तैयार की है, लेकिन स्थानीय पेट्रोलियम कंपनी अधिकारियों और पंप संचालकों की मिलीभगत से ये सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। हालांकि नियमों की अनदेखी पर कंपनियों ने भारी जुर्माने का प्रावधान कर रखा है, लेकिन आगरा जिले में यह किसी भी पेट्रोल पंप पर अब तक नहीं लगा है। जबकि कंपनी को हर तीन महीने में एक बार निरीक्षण करना होता है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर अमर उजाला ने ग्राहक सुविधाओं का जायजा लिया तो पाया कि संजय प्लेस, दिल्ली गेट, नेशनल हाईवे, बाईपास रोड, एमजी रोड, शाहगंज, फतेहाबाद रोड, ग्वालियर रोड, जयपुर रोड सहित देहात तक के अधिकांश पंपों पर हवा भरने की मशीनें या तो खराब हैं या है नहीं। संजय प्लेस में तो ये हालत तब है जब पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के आफिस पंपों के नजदीक हैं। बाईपास रोड स्थित तेल कंपनी के पंप, संजय प्लेस स्थित पेट्रोल पंप सहित ज्यादातर पंपों के टॉयलेट काफी गंदे पड़े हैं। कंप्रेशर मशीन 10 फीसदी पंपों पर भी ठीक नहीं है। ग्राहक सुविधाओं की बदहाली पर इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वह बयान देने के लिए कंपनी से अधिकृत नहीं हैं, लेकिन संज्ञान में मामला आया है तो पंप पर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


सुविधाएं न दीं तो जुर्माना
अपनी कार या बाइक में पेट्रोल/डीजल लेने पेट्रोल पंप जाते हैं तो केवल पेट्रोल या डीजल ही न लें, बल्कि पंप संचालक से अन्य सुविधाओं की भी मांग करें। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल पंपों में ग्राहकों की सुविधाओं के लिए आधा दर्जन सुविधाएं अनिवार्य की हैं। अगर पंप पर जरूरी सुविधाएं जैसे हवा, फर्स्टएड बाक्स, टायलेट, अग्निशमन उपकरण या पेयजल नहीं है तो आप इसकी शिकायत पेट्रोलियम कंपनी की वेबसाइट या हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते हैं। पेट्रोलियम कंपनी शिकायत सही पाए जाने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर ये सुविधाएं अनिवार्य
- वाहनों के लिए नि:शुल्क हवा की सुविधा
- मेडिकल सुविधा के लिए फर्स्टएड बॉक्स
- महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट
- अग्निशमन उपकरण, बालू भरी बाल्टियां
- पेयजल के लिए वाटर कूलर
- बोर्ड पर तेल कंपनी अधिकारी का नाम, फोन नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed