फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unregistered clinic sealed, notice to one

Agra News: अपंजीकृत क्लीनिक किया सील, एक को नोटिस

Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Unregistered clinic sealed, notice to one
अमांपुर। अपंजीकृत क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इसक्रम में शुक्रवार को अभियान के दौरान मिले एक अपंजीकृत क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। साथ ही एक अन्य क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग टीम की कार्रवाई से अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में खलबली मची रही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा में छापामार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कस्बा के सहावर रोड पर स्थित अपंजीकृत डॉ. हरिसिंह के क्लीनिक को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम जब क्लीनिक पर पहुंची तो पंजीकरण से संबंधित अभिलेख मांगे गए, जिसे संचालक नहीं दिखा सका। वहीं उसे नोटिस भी दिया गया है। वहीं न्यू नीलम अस्पताल पर भी चेकिंग की गई। जहां संचालक पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा सका। जिसके लिए संचालक द्वारा दो दिन का समय मांगा किया। उसे नोटिस दिया गया। पंजीकरण का प्रमाण पत्र न दिखाने पर अस्पताल को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि तीन दिन का नोटिस संचालकों को दिया गया है। संचालकों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed