फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unnao

शव नीला देख परिजनों ने किया हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
unnao
मुंबई में मजदूर की मौत, शव नीला देख परिजनों ने किया हंगामा --चार दिन पहले मुंबई स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला था शव, संवाद न्यूज एजेंसी असोहा(उन्नाव)। मुंबई स्थित सिलाई कारखाना में काम करने वाले असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी युवक की मौत हो गई। गुरुवार देर शाम एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा। शव नीला देख परिजनों ने जहर से मौत की बात कह हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। असोहा थाना की कालूखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव सरवन निवासी 22 वर्षीय मंजीत गांव के ही मेहंदी हसन की मुंम्बई के मलाड स्थित सिलाई कारखाना में कपड़ा सिलाई का कार्य करता था। 4 दिन पहले मंजीत का शव वहीं कमरे में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद मुंबई से एम्बुलेंस शव लेकर गुरुवार शाम गांव पहुंची। शव नीला देख जहर की आशंका जता परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed