{"_id":"5deb64e38ebc3e1bc931e4d6","slug":"unnao-case-samajwadi-party-leaders-protest-against-yogi-adityanath-government-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड को लेकर मचा सियासी बवाल, जिला मुख्यालयों पर सपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड को लेकर मचा सियासी बवाल, जिला मुख्यालयों पर सपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धरने पर बैठे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की मौत के बाद समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार को घेरने में जुट गई है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को जहां विधानभवन के सामने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए, वहीं फिरोजाबाद और मथुरा में सपा नेताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर हल्ला बोला।
2 of 5
धरने पर बैठे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता एवं एमएलसी दिलीप यादव, संजय यादव, विजय आर्या के नेतृत्व के कई सपा कार्यकर्ता शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी सपा नेताओं के हाथों में उन्नाव दुष्कर्म कांड से संबंधित तख्तियां थीं।
3 of 5
धरने पर बैठे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की। एमएससी दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसी के चलते उन्नाव कांड जैसी घटना हुई। इस जघन्य अपराध की शिकार पीड़िता ने आज दिल्ली में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सपाई
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सपा विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : ANI
बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता को आरोपियों ने सरेराह आग के हवाले कर दिया था। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार की रात 11.40 बजे उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत के बाद प्रदेश का सियासी पारा एकाएक चढ़ गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।