{"_id":"5f81b0f40be57025e5418508","slug":"unlock-5-latest-news-in-hindi-schools-will-not-open-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unlock-5: जिलाधिकारी ने किया स्पष्ट, आगरा में छोटे बच्चों के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock-5: जिलाधिकारी ने किया स्पष्ट, आगरा में छोटे बच्चों के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे
Sun, 11 Oct 2020 09:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनलॉक-5 में छोटे बच्चों के स्कूल नहीं खुलेंगे। 12 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर जिला प्रशासन भी कोई खतरा उठाना नहीं चाहता। ऐसे में इन्हें स्कूल भेजने के पक्ष में नही हैं, जबकि 12 साल से अधिक उम्र के बड़े बच्चों के स्कूल खोलने पर निर्णय 20 अक्तूबर के बाद होगा।
विज्ञापन
केन्द्र सरकार ने 15 अक्तूबर से लागू होने जा रहे अनलॉक-5 में शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ा है। लेकिन इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन शिक्षा विभाग जारी करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: 131वीं मौत...65 नए मरीज भी मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6300 पार
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने शनिवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को फिलहाल स्कूल भेजना उचित नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्कूल नहीं खोले जाएंगे। न उन्हें संचालक स्कूल में बुलाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े बच्चों के स्कूल खोलने पर निर्णय 26 अक्तूबर के बाद होगा। इससे पहले 20 अक्तूबर को सभी स्कूल संचालकों की बैठक होगी। इसमें शिक्षा विभाग से प्राप्त गाइडलाइन के आधार पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
उच्च शिक्षण संस्थान खुलेंगे
जिले में सभी उच्च शिक्षण संस्थान अनलॉक-5 में खुल जाएंगे। इनमें डिग्री कॉलेज, आईटीआई, ट्रेनिंग और कोचिंग सेंटर्स के अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूल और कॉलेज भी शामिल हैं।
कैसे होगी पढ़ाई, गाइडलाइन से होगा तय
अनलॉक-5 में जो स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, उनमें पढ़ाई कैसे होगी। बच्चों के बैठने की व्यवस्था, समय-सारिणी और अन्य सुरक्षा मानक शिक्षा विभाग की विस्तृत गाइडलाइन के अनुसार तय होंगे ।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।