{"_id":"625ba1483f61ae45e33748de","slug":"unknown-youth-accused-of-offering-namaz-in-hanuman-temple-premises-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का आरोप, पुलिस कर रही इंकार, चश्मदीद बोला- मैंने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का आरोप, पुलिस कर रही इंकार, चश्मदीद बोला- मैंने आरोपी को पकड़ा
Sun, 17 Apr 2022 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:42 AM IST
सार
गांव मघेरा के एक युवक ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़े जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने आरोपी को पकड़ा, लेकिन वह उसे जानता नहीं है। वहीं मंदिर के सेवायत ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छटीकरा-राधाकुंड रोड स्थित मघेरा हनुमान मंदिर परिसर के राधाकृष्ण मंदिर में नमाज पढ़ने का आरोप एक चश्मदीद ने लगाया, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि पुलिस ने मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों से जानकारी ली, लेकिन पुलिस जांच में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देखा तो किसी ने नहीं है, एक व्यक्ति जरूर कह रहा है कि मंदिर में नमाज पढ़ी गई है। अब उसकी बात में कितनी सच्चाई है यह कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
मामला हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। गांव मघेरा निवासी भारत गौतम ने आरोप लगाया कि उसने एक युवक को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते पकड़ा था। इसकी खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मंदिर में नमाज पढ़ते किसी को नहीं देखा गया है। मंदिर के सेवायत केशवदास भी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने देर रात तक इस मामले में खोजबीन भी की, लेकिन मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी भी बंद हैं। इसके चलते यह हकीकत पता नहीं चल सकेगी।
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में इतनी भीड़ होने के बाद कोई आकर नमाज पढ़ जाए, ऐसा संभव नहीं है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सदर देर रात मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारी केशवदास से घटना के बारे में जानकारी ली। मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन पुजारी का कहना है कि घटना के वक्त सीसीटीवी बंद था। सीओ ने बताया कि इस मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। नमाज पढ़ने वाला युवक कौन था, इसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन