फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle trampled bike riding youth painful death of all three in Firozabad

Road Accident: फिरोजाबाद में सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दंपती समेत छह घायल

Sat, 02 Jul 2022 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 09:28 AM IST
सार

शिकोहाबाद ओवरब्रिज पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक दिल्ली जा रहे थे। 

विज्ञापन
Unknown vehicle trampled bike riding youth painful death of all three in Firozabad
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दंपत्ती समेत छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार तीनों युवक सुल्तानपुर से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार कीर रात ओवरब्रिज पर प्रतापपुर चौराहे के समीप कट पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक टकरा गए, जिससे उसके चालक-क्लीनर घायल हो गए। तीसरी घटना नगर के आरौंज की पुलिया के समीप हुई। बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें दंपत्ति समेत चार लोग घायल हो गये। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर निवासी नरेंद्र (24) पुत्र स्वर्गीय अंबिका सिंह अपने दोस्त जयकरन (20) पुत्र गोरेलाल और नयन (22) पुत्र शिव कुमार निवासी दत्तरौली थाना चिल्ला बांदा अपनी बाइक से सुल्तानपुर से दिल्ली जा रहे थे। तीनों ही दोस्त फरीदाबाद में एक फैक्टरी में सेल्समैन का काम करते थे। 

विज्ञापन

प्रतापपुर चौराहे के पास हुआ हादसा

देर रात वह शिकोहाबाद ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे, तभी प्रतापपुर चौराहे के समीप कट पर पीछे से आ रहे वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे नरेंद्र और जयकरन की मौके पर मौत हो गई। नयन गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिवारों में चीख पुकार मच गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य हादसों में ये लोग हुए घायल

अन्य हादसे में नगला खंगर के गांव नगला गुलाल निवासी अरविंद (25) पुत्र राम विलास अपनी पत्नी ममता देवी (22) पुत्र साहिल (7) और नयन (3) को बाइक पर बैठा कर जलेसर जात कराने जा रहा था। जब उसकी बाइक आरौंज की पुलिया के समीप पहुंची, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। 

उधर, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से आया ट्रक टकरा गया, जिससे ट्रक के चालक प्रताप सिंह निवासी लाइव स्टार डवलपमेंट लखनऊ और मोहम्मद आजाद निवासी जुगल गंज करोल मालरोड लखनऊ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed