फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unknown person dies due to collision with vehicle in agra

Agra: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 16 Aug 2022 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 11:31 AM IST
सार

एसआई सत्यपाल सिंह नागर ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
unknown person dies due to collision with vehicle in agra
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल अधेड़ के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की है। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के कागारोल खेरागढ़ मार्ग स्थित चीत गांव के पास सड़क किनारे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी सांसे चल रही थीं, तो पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए  एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एसआई सत्यपाल सिंह नागर ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों और थानों में सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed