{"_id":"5d7a5aa48ebc3e93a45fc120","slug":"unknow-man-dead-body-put-on-agra-cantt-railway-station-till-14-hours-latest-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनताः अभागे को नसीब नहीं हुआ कफन, 14 घंटे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीनताः अभागे को नसीब नहीं हुआ कफन, 14 घंटे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर पड़ा रहा शव
Fri, 13 Sep 2019 12:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म चार की बेंच पर पड़ी अज्ञात व्यक्ति की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर अज्ञात व्यक्ति की लाश 14 घंटे तक बेंच पर पड़ी रही। वेंडरों ने स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ को सूचना दी मगर किसी ने शव को उठवाने की जहमत नहीं उठाई। प्लेटफार्म पर दुर्गंध फैलने पर गुरुवार दोपहर यात्रियों के हंगामा करने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आगरा मंडल के ए क्लास स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक बीमार व्यक्ति उम्र तकरीबन 65 साल बेंच पर पड़ा था। कुलियों और वेंडरों ने बताया कि वह दो दिन से बीमारी की हालत में बेंच पर ही पड़ा था। बुधवार को किसी समय उसने दम तोड़ दिया।
रात्रि 11 बजे वेंडरों ने एक व्यक्ति के प्लेटफार्म पर मृत पड़े होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ थाने में जाकर दी। इसके बाद भी किसी ने शव को उठवाने की जहमत नहीं उठाई।

शव रातभर पड़ा रहा। गुरुवार को सुबह दुर्गंध आने लगी तो यात्री नाक पर रुमाल लगाकर निकलने लगे। दोपहर करीब 12 बजे कुछ यात्रियों ने हंगामा किया और जीआरपी थाने को जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा ने बताया कि स्टेशन पर व्यक्ति के मृत मिलने की जानकारी गुरुवार को देर से मिली थी। रेलवे के डॉक्टर ने चेकअप करके यात्री के मृत होने की जानकारी दी।
विजय सिंह, इंस्पेक्टर जीआरपी का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति दो दिन से स्टेशन पर पड़ा था। वह भिक्षुक प्रतीत हो रहा था। दोपहर को सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनाख्त नहीं हो सकी है।