{"_id":"6147981f8ebc3ecdff6c52bb","slug":"university-the-examinations-of-the-desired-students-will-be-held-in-october-agra-news-agr5082507155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः वंछित छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः वंछित छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर मध्य तक हो पाएंगी। नवंबर में परीक्षा का परिणाम मिल पाएगा। उसके बाद आगामी कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।
मुख्य परीक्षा के तत्काल बाद परीक्षा में शामिल होने से रह गए छात्रों की परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया गया था। जिससे उनका सत्र और पढ़ाई प्रभावित न हो। मुख्य परीक्षा 17 अगस्त को हुई थी। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीकॉम वोकेशनल के तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। परास्नातक में एमकॉम का परिणाम जारी हो गया है। उस हिसाब से परीक्षा फार्म भरने से रह गए छात्र पिछड़ रहे हैं।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने से रह गए छात्रों के अभी परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। फार्म भरने की आखिरी तारीख 23 सितंबर है। अभी तक करीब 6000 छात्रों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि परीक्षा और परिणाम में देरी से स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को कहीं और प्रवेश लेने में परेशानी होगी।
परिणाम जल्दी जारी करेंगे
परीक्षा के लिए अधिकतर प्रश्नपत्र तैयार हो चुके हैं। जो रह गए हैं, तीन-चार दिन में तैयार हो जाएंगे। इन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अक्तूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शुरू करा दी जाएंगी। छात्रों की संख्या कम है, इनका परिणाम भी जल्दी जारी कर दिया जाएगा। जिससे इनकी आगे की पढ़ाई न प्रभावित हो।
-अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय