फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University Semester Examinations Being Monitored from Control Room

Agra University: सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल रोकने के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से नजर; चार नोडल अधिकारी बनाए

Mon, 20 Apr 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Apr 2026 11:55 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही परीक्षा पर नजर रखने के लिए नोडिल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। 

विज्ञापन
University Semester Examinations Being Monitored from Control Room
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में इस बार निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। खंदारी परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है, ताकि परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन संचालित की जा सकें। चार नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सभी महाविद्यालयों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ना अनिवार्य किया गया है। लिंक नहीं करने वाले परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचल दल गठित किए जा रहे हैं, जो समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। सीसीटीवी निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में दो महाविद्यालयों को परीक्षा कार्यों से डिबार किया है।
विज्ञापन


ये बनाए गए नोडल अधिकारी
आगरा के परीक्षा केंद्रों के लिए आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, मथुरा के लिए बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, मैनपुरी के लिए सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह और फिरोजाबाद के लिए दाऊदयाल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed