फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university

छह दिन में सात लाख छात्रों को प्रवेश पत्र देने की चुनौती

Tue, 23 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
university
डा. बीआरए विश्वविद्यालय की परीक्षा एक मार्च से ही होनी है, यानी छह दिन ही बाकी। ऐसे में विश्वविद्यालय के सामने सात लाख विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र देना एक चुनौती बन गया है। परीक्षा और नोडल सेंटर तय करना और इन पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराना भी बाकी है।
विज्ञापन

दस दिन से चली आ रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सोमवार रात कुलपति ने अपने निवास पर बैठक कर परीक्षा तैयारियों की जानकारी ली। उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों की छपाई लगभग हो चुकी है। अगले तीन दिन में परीक्षा और नोडल सेंटर घोषित करने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। शुल्क जमा कर चुके कालेजों के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र तैयार कर कालेज की लाग-इन आइडी में अपलोड करने के निर्देश एजेंसी को दिए जा चुके हैं। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि तैयारियां युद्ध स्तर पर हैं, समय पर परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


परीक्षा नहीं दे पाएंगे 14 कालेजों के विद्यार्थी
विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले 14 कालेजों के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं करने का निर्णय लिया है। ऐसे में उनके प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन कालेजों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों का एक साल बरबाद हो जाएगा। पीआरओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इन विद्यार्थियों को परीक्षा से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कालेज:
- चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय मैनपुरी
- श्रीमती सूरजमुखी महाविद्यालय मैनपुरी
- जिलेदार सिंह स्मारक महाविद्यालय मैनपुरी
- रघुवीर सिंह महाविद्यालय फीरोजाबाद
- केहरीमल गौतम कालेज फीरोजाबाद
- जीएस कालेज आफ एजूकेशन शिकोहाबाद
- जसराना डिग्री कालेज फीरोजाबाद
- आरबीएस कालेज बिचपुरी
- एडवांस इंडिया इंस्टीट्यूट आगरा
- श्री श्याम महाविद्यालय आगरा
- आनंदी देवी इंस्टीट्यूट हाथरस
- बृजमुखी महाविद्यालय मथुरा
- सर्वोदय कालेज, मथुरा
- बाबा कन्हैया महाविद्यालय मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed