{"_id":"5e70d0278ebc3ea82d4b0e00","slug":"university-examinations-postponed-till-april-2-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeKoronaSe: कोरोना के कारण विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक अप्रैल तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeKoronaSe: कोरोना के कारण विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक अप्रैल तक स्थगित
Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की 18 मार्च से एक अप्रैल 2020 तक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्री-पीएचडी कोर्स की प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मुख्य परीक्षाएं दो मार्च को शुरू हुईं। यह 25 अप्रैल तक चलनी थीं। इस अवधि में परीक्षा के कुल 40 दिन थे, इसमें से नौ की ही परीक्षाएं हो पाई हैं। 14, 15 और 16 मार्च की परीक्षाएं प्रश्नपत्र आउट होने की आशंका पर स्थगित कर दी गई हैं।
चालू सत्र में विश्वविद्यालय की परीक्षा में करीब 3.90 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। समय से परीक्षा परिणाम जारी करने के उद्देश्य से परीक्षाएं दो मार्च से शुरू कराई गईं। 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य भी शुरू करा दिया गया था।

परीक्षाएं स्थगित होने का असर मूल्यांकन पर भी पड़ेगा। मुख्य परीक्षा के अलावा विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं 26 और 28 मार्च को प्रस्तावित थीं। इन्हें भी स्थगित कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
स्कूल-कॉलेज, कोचिंग दो अप्रैल तक बंद
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स दो अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ताजमहल और आगरा किला समेत देश के सभी एतिहासिक स्मारकों को 31 मार्च बंद कर दिया गया है।
आगरा में कोरोना वायरस के अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें छह लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। ये सभी जूता कारोबारी परिवार के सदस्य हैं। इन सभी को इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। इनमें से चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो अन्य को जल्द छुट्टी मिल सकती है।