फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Admission will be given to students from gate number two only

विविः गेट संख्या दो से ही छात्रों को दिया जाएगा प्रवेश

Wed, 23 Feb 2022 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
University: Admission will be given to students from gate number two only
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन करने के बाद सख्ती बढ़ाने निर्णय लिया गया है। बुधवार से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गेट संख्या दो से परिचयपत्र दिखाने पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक आवासीय इकाई के संस्थानों के छात्र-छात्राओं अपने साथ परिचयपत्र लाना होगा। बिना उसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट संख्या तीन से कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। वे अपना वाहन पार्किंग में खड़ा कर सकते हैं। गेट संख्या-एक से प्रभारी कुलपति और प्रति कुलपति की गाड़ियां ही प्रवेश करेंगी। बाहर से आने वाले छात्रों और उनके अभिभावक अपनी समस्या के संबंध में हेल्प डेस्क पर प्रार्थनापत्र देंगे। वही छात्र या अभिभावक विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश कर सकेंगे, जिन्हें पास बनाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed