{"_id":"61b65a65d97a9d68a2433322","slug":"university-admission-process-will-run-till-january-agra-news-agr517669523","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी तक चलेंगी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी तक चलेंगी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया चालू सत्र में जनवरी 2022 तक चलेगी। जिन कॉलेजों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, उनको अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संबंधित कॉलेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन टीम की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेजों को नियमानुसार सीटें बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के करीब 6000 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उनको परीक्षा फॉर्म भरने का मौका नहीं मिला था। इनके परीक्षा फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। इनकी विशेष परीक्षा, पुनर्परीक्षा के साथ कराई जानी है। पुनर्परीक्षा के भी फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। चुनौती मूल्यांकन वाले छात्रों के फॉर्म अभी अलग से भरवाए जाने हैं। विशेष और पुनर्परीक्षा दीक्षांत समारोह (21 दिसंबर) के बाद ही कराई जानी है। इसका परिणाम दिसंबर में आएगा। उसके बाद छात्र-छात्राएं संबंधित कक्षाओं में प्रवेश लेंगे। जबकि सितंबर और अक्तूबर से कक्षाएं लग रही हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि कोरोना की वजह से परीक्षाएं कुछ प्रभावित हुईं, इसका असर सत्र पर भी पड़ा है। विशेष व पुर्नपरीक्षा का कार्यक्रम इसी हफ्ते घोषित कर दिया जाएगा।