{"_id":"5b976864867a557e84648e64","slug":"unique-initiative-to-protect-the-yamuna-on-ganesh-chaturthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी: यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अनूठी पहल, ये श्रद्धालु होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी: यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अनूठी पहल, ये श्रद्धालु होंगे सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रशासन सामाजिक संस्थाओं की मदद से अनूठी पहल करने जा रहा है। इस बार गणेश चतुर्थी पर ऐसे श्रद्धालुओं को सम्मानित किया जाएगा जो मिट्टी से बनीं मूर्तियां स्थापित करेंगे। जिला स्तर पर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने मूर्ति विसर्जन के लिए सभी घाटों पर पिछले साल की अपेक्षा बड़े कुंड खुदवाने के लिए कहा। ताकि इन कुंडों में अधिक से अधिक मूर्तियां समा सकें। उनका अनादर न हो।
इसके साथ ही मूर्तियों को यमुना में विसर्जित करने से रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग करने के भी कहा है। डीएम ने जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्लास्टर ऑफ पेरिस की बजाय मिट्टी से बनीं मूर्तियां स्थापित करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर जाए। ताकि इनके विसर्जन से नदियां प्रदूषित न हों।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि इस बार उन श्रद्धालुओं सम्मानित किया जाएगा जो मिट्टी से निर्मित मूर्तियां स्थापित करेंगे। बैठक में एडीएम सिटी केपी सिंह, सहित कई मजिस्ट्रेट और लोकस्वर संस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।