फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unique initiative: Ancient treasures will be discovered and preserved.

अनूठी पहल : पुरासंपदाओं को खोज कर किया जाएगा संरक्षित

Wed, 07 Aug 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Unique initiative: Ancient treasures will be discovered and preserved.
कासगंज। जिले में सोरोंजी तीर्थनगरी की धरा पर भगवान वराह का प्राकट्य हुआ। पटियाली में संगीतकार एवं कवि अमीर खुसरो का जन्म हुआ। महाभारत कालीन तमाम अवशेष पटियाली में मौजूद हैं। जिले का पुरातात्विक महत्व है। यहां प्राचीन समय से मानव सभ्यता के प्रमाण मिलते हैं लेकिन अधिकृत खोज एवं संरक्षण का कार्य जिले में नहीं हुआ है। इसे देखते हुए डीएम मेधा रूपम ने मंगलवार को रुद्राक्ष सभागार में बैठक कर प्रशासनिक अधिकारियों, एएमयू के पुरातत्वविद् एवं विशेषज्ञों के साथ मंथन किया। छह माह में खोज व संरक्षण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जिले में पुरा महत्व की तमाम चीजें हैं, जो पुरानी मानव सभ्यता का प्रमाण हैं। इसकी अधिकृत खोज जरूरी है। पुरातात्विक महत्व के स्थानों को संरक्षित करना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने जिले की सभी तहसील के एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वह लेखपालों द्वारा पुराने रिकार्ड में संपत्तियों के दर्ज ब्यौरे की पड़ताल कराएं, जिसके माध्यम से कई महत्वपूर्ण विरासतों के बारे में जानकारी मिल सकती है और उन्हें खोजा जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कासगंज ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व की महत्वपूर्ण जानकारियां देश के लोगों को मिलेंगी तो जिले के महत्व को समझ पाएंगे। इससे जिले को मजबूत पहचानमिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने एसडीएम को साझा कर सकते हैं। मंथन बैठक में पुरातत्वविद् एएमयू के प्रोफेसर एमके पुंढीर, इतिहासकार उमेश पाठक, शरद लंकेश, राव मुकुल मान सिंह, विशेषज्ञ अमित तिवारी, अनुपम शर्मा, एसडीएम सहावर कोमल पंवार, एसडीएम पटियाली कुलदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed