फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unipole falls on cars during storm... traffic jam lasts two hours.

Agra News: आंधी में कारों पर गिरा यूनीपोल...दो घंटे लगा रहा जाम

Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Unipole falls on cars during storm... traffic jam lasts two hours.
आगरा। जिले में मंगलवार शाम आई तेज आंधी व बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगहों पर होर्डिंग तथा साइनेज गिर पड़े। 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण सिकंदरा-बोदला रोड पर कारगिल अस्पताल तिराहे पर एक यूनीपोल गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि यूनीपोल गिरने के समय कारों में कोई सवार नहीं था। एक माह में यह दूसरा यूनीपोल कार पर गिरा है। इससे पहले सेंट जोंस चौराहे पर काॅलेज संचालक का परिवार कार पर यूनीपोल गिरने पर बाल-बाल बचा था।
विज्ञापन

कारगिल अस्पताल तिराहे पर जिन कारों पर यूनीपोल गिरा, उनमें से एक कार कारगिल अस्पताल के डॉ. मनोज कुमार शर्मा की जबकि दूसरी शास्त्रीपुरम निवासी दीपक अग्रवाल की है। हादसे के समय दोनों ही कार में मौजूद नहीं थे। पोल गिरने की वजह से सिकंदरा-बोदला मार्ग पर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक एक ही साइड से वाहनों के गुजरने की वजह से लोग जाम में फंसे रहे। नगर निगम का यह दूसरा यूनीपोल है जो एक माह के अंदर आंधी को नहीं झेल पाया। निगम ने ऐसे यूनीपोल संचालकों से मजबूती प्रमाण पत्र मांगा था, लेकिन संचालकों ने जमा नहीं कराया। इसके अलावा - दयालबाग में पोइया घाट पर टेलीफोन का खंभा गिर गया, वहीं आगरा कॉलेज के पास साइन बोर्ड टूटकर बस स्टॉप पर गिर पड़ा। कई जगह होर्डिंग और पेड़ों के गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

-----------------

बारिश से चंद मिनट, हो गया जलभराव
नालों की सफाई न होने से हुई परेशानी,
आगरा। चंद मिनटों तक ही मंगलवार शाम को बारिश हुई, लेकिन सड़कों पर जलभराव हो गया। पश्चिमपुरी में अमल गार्डन मैरिज होम के पास नालों की सफाई न होने से सड़क पर पानी भर गया, वहीं जोनल रोड पर पानी और सीवर की लाइनें धंस जाने से एक किमी. का हिस्सा पानी में डूब गया। आईएसबीटी और सिकंदरा के बीच हाईवे पर नालों के चोक होने के कारण पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलबतिया रोड, खेरिया मोड़ और फतेहाबाद रोड पर कुछ हिस्सों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पिछले तीन दिन से हो रही जबरदस्त गर्मी से मंगलवार शाम को राहत मिल गई। दिन में कड़ी धूप की वजह से अधिकतम तापमान 41.5 रहा। हालांकि आंधी-बारिश के बाद तापमान लुढ़क गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान जारी किया है।

--------------


बोदला सबस्टेशन से आपूर्ति ठप
आंधी के कारण ट्रांसमिशन के बोदला सब स्टेशन पर आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक बोदला-सिकंदरा क्षेत्र में दक्षिणांचल और टोरंट की बिजली आपूर्ति ठप रही। हवाएं थमने व ट्रांसमिशन सब स्टेशन की आपूर्ति बहाल होने के बाद टोरंट की आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं, क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरने से कुछ जगह आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि उसे कुछ देर में बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed