फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union minister sadhvi niranjan jyoti said Over Ram Mandir

जिन्हें संविधान-न्यायालय पर विश्वास नहीं वही फैसले पर कर रहे बयानबाजी- साध्वी निरंजन ज्योति

Mon, 18 Nov 2019 10:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Union minister sadhvi niranjan jyoti said Over Ram Mandir
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने देश को साक्ष्य के आधार पर एक सुखद फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट पर 'तनातनी' के बीच वृंदावन के संतों ने उठाई मांग, हमें भी मिले स्थान
विज्ञापन


जिसे देश के हिंदू और मुसलमान सहित सभी लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया है। जिन लोगों का देश के संविधान, न्यायालय पर विश्वास नहीं है, वही लोग कोर्ट के फैसले को लेकर अनर्गल बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आंखों के सामने से दुल्हन की मां का गहनों से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

यह बात उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित अखंड दया धाम आश्रम में रविवार शाम को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि आंदोलन में जिन महापुरुषों ने योगदान दिया है, उनका नाम व स्थान भी वहां होना चाहिए।

संत वामदेव महाराज संतों के शिरोमणि थे। उन्होंने संतों एवं रामभक्तों को एकजुट करके राम जन्म भूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उनका स्थान राम जन्म भूमि मंदिर में होना चाहिए।

धर्मसभा में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर जो देशहित में होगा, सरकार वही करेगी। इस धर्मसभा में आठ प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में वृंदावन के दो संतों को स्थान देने की मांग की गई। 

ये भी पढ़ें: यहां खुलेआम होता है जुआ-सट्टा, छलकते हैं जाम, कार्रवाई कीजिए कप्तान साहब, परेशान है अवाम

केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सपना सच होने जैसा बताया। उन्होंने संतों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी आस्था का सम्मान रखेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आस्था को न्याय देने वाला है और जल्द ही मंदिर निर्माण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed