{"_id":"5dd17c5a8ebc3e54e2279916","slug":"minor-thief-stole-bag-of-bride-s-mother-from-hotel-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने से दुल्हन की मां का गहनों से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने से दुल्हन की मां का गहनों से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Mon, 18 Nov 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैग उठाकर ले जाता चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित दि ताज विलास होटल में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां को बैग चोरी कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक किशोर बैग लेकर जाता नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।
शास्त्रीपुरम के निखिल उद्यान निवासी मुनेंद्र श्रोत्रिय विहिप के पूर्व महानगर मंत्री हैं। वो आरएसएस के स्वयंसेवक भी हैं। उनके भाई नरेंद्र श्रौत्रिय की बेटी की 15 नवंबर को शादी थी। शादी समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल दि ताज विलास में चल रहा था।
रात तकरीबन 11:45 बजे जयमाला के बाद लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। नरेंद्र की पत्नी पद्मा के हाथ में बैग लगा था। उनसे मुनेंद्र ने बैग लेकर कुर्सी पर रख दिया। इसके बाद सभी डांस करने लगे। इसी बीच 15 साल का किशोर आया। वो कुर्सी से बैग को उठाकर ले गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
इसके बाद रिसेप्शन के पास के गेट से बाहर निकल गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैग चोरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, आरोपी का पता नहीं चल सका।
बैग में 50 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, सोने के कुंडल के साथ रिश्तेदारों की ओर से दिए गए लिफाफे रखे हुए थे। पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
रिसेप्शन से निकल गया, चेकिंग तक नहीं
मुनेंद्र श्रोत्रिय ने आरोप लगाया कि होटल में गार्ड के साथ ही रिसेप्शन पर कर्मचारी बैठा हुआ था। मगर, होटल के स्टाफ ने किशोर को अंदर आने और जाने के दौरान कोई रोकटोक नहीं की। यह सब सीसीटीवी में भी दिख रहा है। इससे आशंका है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से वारदात को अंजाम दिया गया है।

बच्चा गैंग कर रहा चोरी की वारदात
शहर में बच्चा गैंग शादी समारोह में चोरी की वारदात कर रहा है। कई बार मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं है। बच्चे अच्छे कपड़े पहनकर आते हैं। इस कारण उन्हें कोई पहचान नहीं पाता है। वारदात करके आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गैंग का सरगना बाहर खड़ा रहता है।