फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   union minister ravi shankar prasad said india will make super power of world

केंद्रीय मंत्री ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद, बोले- दुनिया की बड़ी ताकत बनेगा भारत

Thu, 06 Jun 2019 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
union minister ravi shankar prasad said india will make super power of world
बांकेबिहारी मंदिर में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कानून एवं दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा की। मंदिर के सेवायत जुगल गोस्वामी और श्रीवर्धन गोस्वामी ने पूजन कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संचार निगम की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन


प्रभु दर्शन के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने पर वो प्रभु का आशीर्वाद लेने आए हैं। जिससे केंद्र सरकार निर्बाध रूप से काम करती रहे और भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाया जा सकें।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के सभी तबकों के लोगों ने आशीर्वाद दिया और दिल्ली की गद्दी तक पहुंचाया। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस मूलमंत्र के साथ वो मोदी की टीम के रूप में देश सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय संचार निगम की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के बाद रविशंकर प्रसाद ने ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर और हंसदेवराह बाबा के आश्रम पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूपप पाराशर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed