फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Pratima Bhowmik said all opposition parties are familyists

आगरा में बोलीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक: भाजपा को छोड़कर बाकी राजनीतिक दल हैं परिवारवादी

Thu, 18 Nov 2021 09:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 09:09 AM IST
सार

प्रतिमा भौमिक ने कहा कि मैं एक सामान्य किसान परिवार और त्रिपुरा जैसे छोटे से राज्य से हूं। कांग्रेस पार्टी में होती तो शायद मंडलाध्यक्ष भी नहीं बन पाती। भाजपा में आज केंद्रीय मंत्री हूं।  

विज्ञापन
Union Minister Pratima Bhowmik said all opposition parties are familyists
आगरा में हुआ प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा की ओर से बुधवार को कमल शक्ति संवाद और प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर अतिथि शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर बाकी राजनीतिक दल परिवारवादी हैं। 

विज्ञापन


प्रतिमा भौमिक ने कहा कि मैं अपने देश से प्रेम करती हूं, इसलिए भाजपा में हूं। सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां महिलाएं सहज महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य किसान परिवार और त्रिपुरा जैसे छोटे से राज्य से हूं। कांग्रेस पार्टी में होती तो शायद मंडलाध्यक्ष भी नहीं बन पाती। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पुरानी कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का लालच देकर पार्टी में आने के लिए आमंत्रित कर रही है। यह आश्वासन 30 वर्ष पहले क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव में 46-56 प्रतिशत महिलाओं को भाजपा में चेयरमैन बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आज 11 महिलाएं हैं मंत्री'
उन्होंने निर्मला सीतारमण का उदाहरण देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व एक महिला ने किया। आज 11 मंत्री महिलाएं हैं, पिछले सात वर्ष में सबसे अधिक गर्वनर हुईं हैं। तीन चीफ जस्टिस महिलाएं हैं। क्योंकि केंद्र में भाजपा है। महिला की समस्याओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा में योजनाएं बन रही हैं।  

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय में 100 रुपये के 15 रुपये जनता तक पहुंचे थे। भाजपा काल में पूरे 100 रुपये एकाउंट में पहुंचते हैं। यही परिवर्तन है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं एक परिवार, संस्कार और संस्कृति है। वैदिक काल में महिलाओं का बहुत सम्मान था। 

मध्यकाल में स्त्रियों के सम्मान पर कुठाराघात हुआ। विदेशी शक्तियां जब देश को तोड़ नहीं पाईं तो यहां की शिक्षा (नालंदा विश्वविद्यालय) को नष्ट किया। हमें जातियों में बांट दिया। आज मोदी ने केन्द्र में और योगी ने प्रदेश में महिलाओं को केन्द्र मानकर योजनाएं बनाईं। अब बारी हम महिलाओं की है। 

ये महिलाएं रहीं मौजूद 
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, अपूर्वा सिंह जादौन, रेखा नागपाल, बबिता गोयल, निधि पाठक,  मंजू कुशवाहा, वंदना सिंह, कविता मोहन अग्रवाल,निर्मला जैन, भावना तेलंग, दीक्षा चौहान, रेखा शर्मा, अलका महानगर,किरण तनेजा, साक्षी चौहान, अनामिका मिश्रा, रेनू यादव, रेनू सागर, एकता जैन आदि उपस्थित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed