फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel calls Akhilesh Yadav isTwitter Putra

केंद्रीय राज्यमंत्री का सपा मुखिया पर तंज: एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव को बताया 'ट्विटर पुत्र'

Tue, 19 Oct 2021 07:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 07:46 PM IST
सार

केंद्रीय न्याय एवं विधि राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ट्विटर पुत्र करार दिया है। 

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel calls Akhilesh Yadav isTwitter Putra
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय न्याय एवं विधि राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जमीनी नेता थे। यही कारण था कि उन्हें धरती पुत्र कहा गया और अखिलेश यादव महज ट्विटर पर नजर आते हैं। इसलिए यह ट्विटर पुत्र हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री मंगलवार को फिरोजाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह बयान दिया। 

विज्ञापन


एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें कभी शांत नहीं बैठती हैं। उनका कहना था कि चर्चा, पर्चा और खर्चा हमेशा करते रहना चाहिए लेकिन अखिलेश यादव ने ऐसा कुछ नहीं किया। पौने पांच वर्ष वह शांत बैठे रहे और अब चुनाव आते ही सक्रिय हो गए। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव के चार सौ सीटें जीतने के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनका सामान्य ज्ञान ठीक नहीं है। उनके दो गैर जिम्मेदाराना बयान आए। पहला यह की वैक्सीन भाजपाई है और बाद में पिता-पुत्र दोनों ने वैक्सीन लगवा ली। इसके बाद दूसरा चार सौ विधानसभा जीतने वाला बयान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से बात करने को तैयार सरकार- केंद्रीय राज्यमंत्री
किसानों के आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने को तैयार हैं, लेकिन तीनों कानूनों को काला बताकर वापस लेने की बात पर अड़ना गलत है। इससे पूर्व महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनी नायडू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखने के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उनकी जयंती मनाने के कार्यक्रम में शामिल होकर हम खुद को धन्य मान रहे हैं। 

भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुभाष गोला, रविंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राहुल चौधरी, सरमन चौधरी, अजय वाल्मीकि, मोहन, ब्रजेश कुमार, रोहित, दीपक, अभिषेक कुमार, सोनू, टीटू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed