फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel addressed the BJP booth Sammelan in Etah

एटा में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री: योगी के पास दो बुलडोजर, एक से बन रहीं सड़कें, दूसरे से माफिया की संपत्ति ध्वस्त

Sun, 12 Dec 2021 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 05:12 PM IST
सार

एटा के सैनिक पड़ाव मैदान में रविवार को भाजपा का बूथ सम्मेलन हुआ। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel addressed the BJP booth Sammelan in Etah
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेस एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के पास दो बुलडोजर हैं। एक से सड़क बनाने का काम किया जाता है तो दूसरे से मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया की अपराध से जुड़ी हुई संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

 केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वोट डालने से पहले जरूर सोचना, पिछली सरकारों में बेटा जब तक पढ़कर घर नहीं आ जाता था, तब दरवाजे पर बैठकर मां इंतजार करती थी। व्यापारी दुकान बंद करके जब तक घर नहीं पहुंचता था, पत्नी को चिंता रहती थी। किसान खेतों में रात को पानी नहीं लगाता था, पता नहीं कब अलीगंज और पटियाली की कटरी में अपहरण करके ले जाया जाए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आगरा के डॉक्टरों ने मॉर्निंग वॉक बंद कर दी थी कि कहीं भूरा यादव डाकू न आ जाए। योगी सरकार में स्वर्ण योग है और गुप्त काल में सूर्य योग था। प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं चुनाव में जीत दिलाएंगी। समय कम मिला है योगी को बुलडोजर और चलाना है, इसलिए वोट सोच-समझकर देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा है बूथ अध्यक्ष: बेबी रानी मौर्य
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे ताकतवर, सबसे यशस्वी कोई है तो वह हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनसे भी ज्यादा ताकतवर प्रदेश अध्यक्ष और इनसे भी ताकतवर हैं तो वह बूथ अध्यक्ष हैं। बूथ जीता तो चुनाव जीता। 

प्रदेश में माफिया की हो गई ठांय-ठांय: महेश गुप्ता
राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा पर दुश्मनों की धांय-धांय कराई है। योगी सरकार में माफिया की हुई ठांय-ठाय। अगर प्रदेश को गुंडों से मुक्त चाहते हैं तो अबकी बार फिर योगी सरकार।

बूथ अध्यक्षों की बदौलत फिर जीतेंगे चुनाव: राजवीर सिंह
एटा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के मजबूत होने पर पार्टी मजबूत होती है। हमें भरोसा है कि 2022 का चुनाव बूथ अध्यक्षों की बदौलत ही हम फिर जीतेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed