फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State expressed displeasure over pending cases

Agra News: लंबित मामलों पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

Fri, 05 Sep 2025 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State expressed displeasure over pending cases
आगरा। जिला परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के बैंक केसीसी और एजुकेशन लोन के लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन


अग्रणी बैंक प्रबंधक ऋषिकेश बैनर्जी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में आंकड़े प्रस्तुत किए। बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से रोजगार के लिए 54,557 लोगों ने ऋण लिया है। जिले में 19,95,221 बैंक खाते खोले गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा पीएम जीवन सुरक्षा, जीवन ज्योति बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। स्वरोजगार के लिए योजनाओं में पात्रों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार कराया जाए। 2025 में जिले का ऋण जमा अनुपात लगभग 69.43 प्रतिशत रहा, जो आरबीआई मानक 60 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने लोगों को बैंकिंग सुविधाएं, खाता, ऋण, बीमा, पेंशन आदि से जोड़ने के निर्देश दिए। बैंक मित्रों, वित्तीय साक्षरता सलाहकारों को ब्लॉक व ग्रामवार लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2025-26 जून तिमाही में 1000 लक्ष्य के सापेक्ष 77 प्रस्ताव बैंकों को भेजे गए। जिनमें 65 स्वीकृत और 12 लंबित हैं। इस पर भी केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, लीड बैंक अधिकारी अंकित सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed