फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Jitendra Singh says Mainpuri will create history in Lok Sabha elections 2024,

Mainpuri: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- लोकसभा चुनाव 2024 में मैनपुरी रचेगा इतिहास, खिलेगा 'कमल'

Tue, 30 Aug 2022 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 05:16 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में मैनपुरी सीट से भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में मैनपुरी इतिहास रचेगा। 

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh says Mainpuri will create history in Lok Sabha elections 2024,
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : @DrJitendraSingh

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। यह बात कई सर्वे में साबित हो चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी इस बार नया इतिहास बनाएगी। भाजपा सरकारों की नीतियों को पूरे देश की जनता सराहते हुए भाजपा को अपना लिया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मैनपुरी के भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया जा रहा है। सरकार की लाभकारी योजनाओं से समाज का हर पात्र लाभांवित हो रहा है। सरकार युवाओं और बेराजगारों को रोजगारपरक शिक्षा देकर उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है। 

विज्ञापन

मैनपुरी में खिलेगा 'कमल'- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर के बाद अब मैनपुरी में कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओं में जोश है, पदाधिकारी रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं। बीते लोकसभा चुनावों के दौरान जहां कमियां रह गई थीं उनको इस बार दूर किया गया है। देश और प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट देश की राजनीति को नई दिशा और दशा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गुलाम नबी बता सकते हैं बेहतर'

पत्रकारों वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बारे में गुलाम नबी आजाद ही बेहतर बता सकते हैं। मुरादाबाद में सामूहिक नमाज पढ़ने वालों पर हुई एफआईआर पर कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है, किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed