{"_id":"61ec0de76815b565de1ae5c4","slug":"union-minister-dharmendra-pradhan-said-bjp-will-win-in-up-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर करेंगे यूपी फतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर करेंगे यूपी फतह
Sat, 22 Jan 2022 07:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:30 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षामंत्री व यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मथुरा में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
मथुरा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय शिक्षामंत्री और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में 300 से अधिक सीट जीतकर भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी। यूपी में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के किए गए कार्यों के कारण प्रदेश की जनता भाजपा को चुनने जा रही है। यूपी की जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर ही यूपी को जीतेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को मथुरा के एक होटल में भाजपा जिला और महानगर संगठन की बैठक को संबोधित करने आए धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मथुरा की जनता का पिछले चुनाव में भी बखूबी आशीर्वाद भाजपा को मिला था और अबकी बार भी जनता भाजपा को वोट करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते कार्यकर्ता को वोट प्रतिशत में इजाफा करना होगा। इसके लिए हर घर तक भाजपाई को पहुंचना होगा। पार्टी का मकसद है कि मतदान के दिन हर घर से प्रत्येक वोटर निकलकर मतदान करे। जनपद की पांचों विधानसभा पर उम्मीदवारों के सवाल पर यूपी प्रभारी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। उम्मीदवार को जिताने के लिए सभी को जुटना होगा।
विज्ञापन