फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Home Minister Amit Shah addresses public meeting in Kasganj

सपा-बसपा पर बरसे अमित शाह: भाजपा की जीत का किया दावा, कासगंज में बोले- इस बार भाजपा 300 पार

Sun, 26 Dec 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 01:08 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कासगंज के बाहर पत्थर मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित किया। उन्होंने सपा-बसपा को जातिवादी और परिवारवादी दल बताया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।  

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah addresses public meeting in Kasganj
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से कासगंज पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार।

विज्ञापन

अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश-मायावती पर निशाना
केंद्रीय गृहमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। पांच साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए।

Union Home Minister Amit Shah addresses public meeting in Kasganj
लोगों का अभिवादन करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
'पहले दंगे होते थे, आज विकास हो रहा है'
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में पहले दंगे होते थे, आज उसी उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे बन रह हैं। उद्योगों का जाल बिछ गया है और प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो गया है। पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था, आज हर जिले में एक उत्पाद है। पहले हर जिले में एक स्कैम होता था, आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।

'100 में 60 हमारा है, 40 में भी बंटवारा है'
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। आप लोगों को सावधान रहना है। जिन्ना को आदर्श बताने वाले चुनावी हिंदू बनकर आएंगे। इन्हें सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि 100 फीसद  वोट में 60 हमारा है जो 40 बचा उसमें भी हमारा बंटवारा है।

मौर्य ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा, बसपा, कांग्रेस, समाज को बांटकर विकास की बहती गंगा को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये तीनों मिलकर विकास की बहती गंगा को रोक सकते हैं? कमल का फूल रोक सकते हैं? जो जिन्ना को ही अपना आदर्श बताते हैं अब वे चुनावी हिंदू बनने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों को सिर्फ जिताना ही नहीं हैं, बल्कि अभूतपूर्व विजय हासिल करानी है। विपक्षियों की जमानत जब्त होना जरूरी है। 

2022 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे योगी: मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की नीतियों पर चल रही है। मोदी सरकार देश हित में जो भी नीतियां बना रही है उन नीतियों को योगी सरकार धरातल पर उतार रही है। पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि देश मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद कायाकल्प हो रहा है। अपने कार्यों के चलते प्रदेश में 2022 में योगी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे तो वहीं 2024 में मोदी देश केप्रधानमंत्री बनेंगे।

ब्रज की सभी सीटेंगी जीतेगी भाजपा: बीएल वर्मा
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री राज्य सभा सांसद बीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जबसे योगी की सरकार आई है। गुंडागर्दी, माफियागिरी, मकानों पर कब्जे बंद हो गए हैं। जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है। ब्रज की सभी सीटें भाजपा जीतेगी और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी।

भाजपाइयों में दिखा उत्साह
अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। सुबह से ही सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने सुबह को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed