फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Culture Minister Arjun Ram Meghwal Reached Agra Meeting With Bjp Leaders

आगरा में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे मंत्री, ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों संग होगी बैठक

Wed, 29 Sep 2021 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Sep 2021 06:06 PM IST
सार

बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने पल्स रिसोर्ट में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन
Union Culture Minister Arjun Ram Meghwal Reached Agra Meeting With Bjp Leaders
आगरा में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बैठक में भाग लेने पहुंचे। बुधवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माल रोड स्थित सर्किल दफ्तर पहुंचे। उन्होंने यहां पर करीब एक घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोस मीनार के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों संग उनकी बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन

अवैध निर्माण के बारे में ली जानकारी
एएसआई के साथ बैठक के दौरान मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एएसआई संरक्षित स्मारकों के पास होने वाले अवैध निर्माणों के बारे में जानकारी ली। उन पर क्या कार्रवाई की गई है, ये भी पूछा। उन्होंने कोस मीनार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कोस मीनार क्या हैं? यह कब बनाई गई थीं? इनका उपयोग क्या था? कोस मीनार और ताजमहल समेत अन्य स्मारकों के संरक्षण के लिए क्या नियम हैं ? इस पर एएसआई अधिकारियों द्वारा उन्हें कोस मीनार के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री में आगरा में आने वाले पर्यटकों की सुविधा और उन्हें होने वाली परेशानियों के बारे में भी बिंदुवार जानकारी ली। 
विज्ञापन

लपकों के बारे में भाजपाइयों ने बताया
भाजपा नेताओं ने स्मारकों पर लपकों से होने वाली परेशानी के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों को लपकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि सैलानियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शहर की खराब छवि मन में बनाकर पर्यटक न जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं संग बैठक
बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने पल्स रिसोर्ट में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बात की। हालांकि बैठक जारी है। गौरतलब है कि भाजपा ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश सह-प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में वह आज और कल आगरा में रहेंगे। 

फिरोजाबाद में डीएलएड परीक्षा बनी मजाक: फिर आया मोबाइल पर प्रश्नपत्र, ऑटो में बैठकर प्रश्नपत्र हल करते दिखे छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed