फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Budget 2026 Sparks Meme Fest on Social Media FM Sitharaman Trends

Budget 2026: 'नींद उड़ाने मैं हूं आई...कहते हैं मुझको निर्मला ताई', सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Mon, 02 Feb 2026 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

केंद्रीय बजट 2026 के पेश होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। मेमर्स ने मेम बनाकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर जमकर हंसी ठिठोली होती रही। 

विज्ञापन
Union Budget 2026 Sparks Meme Fest on Social Media FM Sitharaman Trends
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय बजट 2026 के पेश होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। एक ओर अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ बजट का गहन विश्लेषण कर रहे थे, वहीं युवाओं और विभिन्न पेशेवर वर्गों ने मीम्स के जरिये अपनी राय खुलकर व्यक्त की।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मीम्स के माध्यम से लोगों ने अपनी नाराजगी, उम्मीदें और हास्य को साझा किया। इससे बजट की चर्चा के साथ-साथ मनोरंजन भी खूब हुआ। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बजट पहले नंबर पर ट्रेंड करता रहा, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन


बजट के बारे में बनाए गए मीम्स में करों, महंगाई और आम आदमी की उम्मीदों पर तंज कसा गया। युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मीम्स के माध्यम से अपनी राय रखी। कुछ मीम्स में बजट की सराहना की गई, तो कुछ में व्यंग्य करते हुए सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मेमर ने वित्त मंत्री की तस्वीर के साथ ''नींद उड़ाने मैं हूं आई...कहते हैं मुझको निर्मला ताई'' लिखकर बजट पर प्रतिक्रिया दी। एक अन्य कार्टून में पाइप से गिरते पानी को बजट दिखाया गया, जिसके नीचे खड़े आम आदमी को उम्मीदें सहेजे हुए दर्शाया गया। गोलमाल फिल्म के ''वसूली भाई'' के चित्र के साथ निर्मला सीतारमण के पैर छूते हुए दिखाए जाने वाले मीम से लोगों की बजट से अपेक्षाएं झलक रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed