फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   union-budget-2020 Bjp Mp Sp Singh And Rajkumar Chahar Demands

Budget 2020 से आगरा की उम्मीदें: सांसदों की मांग, अटलजी के बटेश्वर को मिले पैकेज

Fri, 17 Jan 2020 10:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jan 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
union-budget-2020 Bjp Mp Sp Singh And Rajkumar Chahar Demands
बजट 2020: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
देश का आम बजट आने वाला है। इसके लिए सांसदों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने प्रस्ताव भेज दिए हैं। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने इसके लिए सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग और फिरोजाबाद-हाथरस मार्ग बनना चाहिए। दोनों की जरूरत है। लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं उनका मानना है कि आगरा में बैराज का निर्माण कराया जाए। इससे पेयजल संकट हल होगा। एयरपोर्ट के लिए भी बजट जारी किया जाए। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है। आगरा पर्यटन नगरी है। यहां एयरपोर्ट का निर्माण शीघ्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं लेकिन स्टेडियम नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी बनना चाहिए। ये मांगें सरकार के सामने रखी हैं। साथ ही रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। प्रस्ताव दिया है कि आगरा से गुजरने वाली हर ट्रेन का यहां ठहराव होना चाहिए। 

अटलजी के बटेश्वर के लिए पैकेज मिले
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर का कहना है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर के विकास के लिए पैकेज चाहते हैं। बटेश्वर के साथ ही फतेहपुर सीकरी, चंबल का विकास किया जाए। आलू किसानों के लिए निर्यात केंद्र खुले।

यहीं पर आलू एकत्र किया जाए और यहीं से निर्यात हो जाए, ऐसी व्यवस्था हो। बटेश्वर में बैराज का निर्माण किया जाए, इससे इलाके की पेयजल समस्या का हल होगा। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बने। हर घर नल योजना के पहले चरण में आगरा को शामिल किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed