फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unidentified vehicle collided with e-rickshaw, daughter died, father serious

Agra News: ई रिक्शा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पुत्री की मौत पिता गम्भीर

Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle collided with e-rickshaw, daughter died, father serious
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के अलीगंज हाइवे पर थाना गांव के पास देश्रात नौ बजे के करीब अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में सवार परिवार गंभीर रुप से घायल हुआ, जबकि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के भारत नगर गांव निवासी राजेश पुत्र खुशी राम अपनी पत्नी सपना व 5 वर्षीय पुत्री हिमांशी के साथ पटियाली कोतवाली क्षेत्र के थाना गांव रहने वाले अपने फूफा रमेश के घर जा रहा था। वह रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे के करीब वह ट्रेन से दरियावगंज स्टेशन पर उतरा और वहां से ई रिक्शा में सवार होकर थाना गांव जाने लगा। जैसे ही ई रिक्शा थाना गांव के पास पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में बैठी सवारी दूर जा गिरी, राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल राजेश और उसकी पत्नी व पुत्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची हिमांशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश की हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया। हिमांशी अपने राजेश की इकलौती संतान थी। उसकी मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में चीत्कार मच गया। हिमांशी की मां सपना का इकलौती पुत्री की मौत पर रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed