फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   underpass works incomplete since four year

फोरलेन का काम हो चुका है पूरा, अंडरपास का काम अटका

Mon, 25 Jul 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
underpass works incomplete since four year
कासगंज। जिले में एटा से कासगंज फोरलेन सड़क योजना का काम तो पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इस फोरलेन सड़क पर नदरई पर प्रस्तावित दो अंडरपास का निर्माण नहीं हो सका है। नदरई में मौजूदा रेलवे के अंडरपास में जलभराव होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रेलवे प्रशासन और लोक निर्माण विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे। फोरलेन सड़क योजना में दो अलग-अलग अंडरपास बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा रेलवे को 5.5 करोड़ रुपये की धनराशि भी दी गई। यह धनराशि दिए हुए चार साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन काम तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एटा की ओर आने जाने वाले ट्रैफिक को रेलवे के अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता है। जहां अंडरपास की ऊंचाई कम है तो वहां वाहन भी फंसते हैं और बारिश के समय में काफी पानी भर जाता है। अंडरपास में जब पानी भरा होता है तो अक्सर साइकिल, बाइक सवार और राहगीर रेलपुल को क्रॉस करके नीचे उतरते हैं। अन्य लोगों को आता जाता देख कांवड़ियों की टोलियां भी कांवड़ लेकर रेलवे ट्रैक को पार कर निकल रहीं थीं। इसी बीच एक कांवड़िया मालगाड़ी की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि नए अंडरपास न बनने से काफी दिक्कते हैं। पहले भी ऐसे हादसे हुए हैं। कुछ समय पूर्व एक बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार होते होते बच गया, लेकिन उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

क्या बोले लोग-
- नदरई पर अंडरपास में पानी भरने की काफी पुरानी समस्या है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा। आए दिन मालवाहक ऊंचे वाहन यहां पुल में फंस जाते हैं। फोरलेन सड़क का निर्माण तो हो गया, लेकिन अंडर पास से वाहन निकलने में दिक्कत होती है और पानी अक्सर भरा रहता है। - आरिफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नदरई के रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण लोग अक्सर रेलवे ट्रैक पार करके पुल के ऊपर से निकलते हैं। स्कूल के वाहन भी पानी में फंस जाते हैं। साइकिल और स्कूटी से आने वाले स्कूली बच्चे भी परेशान होते हैं। प्रशासन को इस समस्या का समाधान तत्काल कराना चाहिए। - अमित कुमार।
- यदि रेलवे के अंडर पास में पानी नहीं होता तो कांवड़िए सड़क मार्ग से निकलते। पानी भरा होने के कारण ही रेलवे ट्रैक पार करके कांवड़िया निकलने को मजबूर हुए। इसके कारण ही वह हादसे का शिकार हो गए। - छोटे लाल।

- फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान रेलवे को अंडरपास बनाने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन रेलवे ने अभी निर्माण नहीं कराया है। जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि अब अंडरपास बनाने की डिजाइन बन चुकी है। रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में शीघ्र वार्ता की जाएगी। - गुलवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed