फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   underpass

रेलवे के अंडरपास में भर रहा पानी

Tue, 08 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
underpass
करहल-ककबाई मार्ग पर रेलवे के अंडर ग्राउंड पास में भरा पानी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जनसुविधा के लिए बनाए गए अंडरपास ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। जरा सी बारिश होते ही अंडरपास में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान की रेलवे अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश अंडरपास में इनदिनों पानी भरा हुआ है। रेल विभाग ने कर्मचारियों की संख्या कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनवाए हैं। ये अंडर पास बरसात के दौरान लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

अंडर पास में दो से पांच फुट तक पानी भरे होने के कारण उन्हें यहां से निकले में परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक सवार पानी से होकर गुजरते समय दुर्घटना का भी शिकार हो रहे हैं। जिले की सीमा से गुजरने वाले शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर 16 और मैनपुरी-इटावा रेल लाइन पर 12 अंडर पास हैं। वर्तमान में सभी में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ककवाई को जाने वाले अंडर पास में पानी भरा हुआ है। इससे यहां से होकर निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
-संतोष कुमार
तहसील भोगांव के पीछे नगला खरा को जाने वाले रेलवे के अंडरपास में पानी भरा हुआ है। इससे यहां से होकर गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-हरवेश पाल
नगला शीश को जाने वाले रेलवे के अंडरपास में जरा भी बारिश होने पर पानी भर जाता है। विभाग की पानी निकासी सुविधा उचित नहीं है।
-राजू शाक्य
हलपुरा मार्ग पर झकरपुर स्थित अंडर ग्राउंड पास में पानी भरा हुआ है। इससे यहां से होकर निकलने वाले लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या का शीघ्र निस्तारण हो।

-सोमेश राजपूत
रेलवे पास में पानी भर रहा है, जिसे निकलवाने के लिए रेलवे विभाग ने कर्मचारियों के सहयोग से जनरेटर लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की है। अंडरपास में भरा पानी निकाले जाने का कार्य सहायक मंडल अभियंता फिरोजाबाद की देखरेख में किया जा रहा है।
एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed