{"_id":"6b00b3273a82fa932c0a8f78","slug":"under-the-shreshtha-scheme-meritorious-students-will-gain-admission-to-residential-schools-agra-news-c-25-agr1067-1217732-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रेष्ठा योजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा आवासीय स्कूलों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रेष्ठा योजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा आवासीय स्कूलों में प्रवेश
विज्ञापन
आगरा। अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को श्रेष्ठा योजना के तहत देश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। शैक्षिक सत्र 2027-28 में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए श्रेष्ठा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा-2027 के आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 30 नवंबर तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से 10 जनवरी 2027 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक ऑफलाइन माध्यम से होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
कक्षा नौ में प्रवेश के लिए विद्यार्थी वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा आठ और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए। अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए जन्मतिथि एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2015 और कक्षा 11 के लिए एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के चार परीक्षा शहरों का विकल्प देना होगा। आवेदन में संशोधन का अवसर दो से चार दिसंबर तक मिलेगा। परीक्षा शहर की सूचना 20 दिसंबर और प्रवेश पत्र तीन जनवरी 2027 से उपलब्ध होंगे।
डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पात्र वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है।