फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Undeclared income of 25 million in 24 hours Surrender

24 घंटे में 25 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर

Thu, 05 Feb 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 05 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
मीट एक्सपोर्टर सहित तीन इकाइयों पर किए गए आयकर सर्वे में 24 घंटे में कुल 25 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की गई। मंगलवार दोपहर शुरू हुई आयकर विभाग की कार्यवाही बुधवार शाम को पूरी हुई। नए साल में रियल एस्टेट और जूते के साथ नए ट्रेड पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया है। बीते सप्ताह टिंबर और अब मीट कारोबारी पर सर्वे में विभाग को उम्मीद से कहीं ज्यादा टैक्स मिला है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की सूरसदन, ग्लोरी प्लाजा स्थित फर्म गुलजार ट्रेडर्स, जूता निर्यातक इमरान शमशी की लोहामंडी स्थित कारसन ओवरसीज और प्रमोद अग्रवाल की विजय नगर कालोनी स्थित सूर्या बिल्डर्स एंड डेवलपर्स पर आयकर विभाग के 40 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम ने बुधवार शाम तक सर्वे की कार्यवाही को पूरा किया। आयकर आयुक्त डा. डीपी सेमवाल के निर्देशन और अपर आयुक्त आयकर राधे श्याम के नेतृत्व में विभाग की कार्यवाही में तीनों इकाइयों ने कुल 25 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर की। यह सर्वे तकरीब 24 घंटे तक चला।
विज्ञापन

आयकर विभाग के लिए ट्रेड बदलना फायदेमंद रहा। जूता निर्यातकों और रियल एस्टेट के बाद आयकर विभाग ने जिस कारोबार पर सर्वे किया, वहीं से अच्छी रकम सरेंडर की गई, जिससे विभाग को खासा टैक्स मिला है। बीते सप्ताह टिंबर कारोबारियों पर सर्वे की कार्यवाही में 20 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed