फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled vehicle hits bike and cart, 6 people injured

Agra News: बेकाबू वाहन ने बाइक और ठेल में टक्कर मारी, 6 लोग घायल

Sun, 13 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle hits bike and cart, 6 people injured
घिरोर में लोगों को टक्कर मारने वाली थार।
घिरोर (मैनपुरी)। नाहिली चौराहे पर शनिवार की रात बेकाबू थार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद चाऊमीन की ठेल को चपेट में ले लिया। ठेल संचालक व वहां मौजूद बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी गोधना में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। घटना को लेकर थाने में तीन तहरीर दी गईं हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नाहिली चौराहे पर शनिवार की देर रात सब कुछ सामान्य था। तभी एक तेज रफ्तार थार सड़क पार करती हुई आई और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बेकाबू थार को चालक रोकने की बजाय भगाने लगा। थार पीछे करने के दौरान चाऊमीन की ठेल में टक्कर मार दी। हादसे में ठेल संचालक प्रमोद कुमार निवासी नगला किसी गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेल के पास खड़ी दिव्यांशी, गुनगुन, तनु ,करिश्मा और गुलाम वारिस भी घायल हो गए। हादसे के चलते चौराहे पर भगदड़ मच गई। लोगों ने थार सवार लोगों को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन चालक ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी शिकोहाबाद की ओर भाग गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गोधना में भर्ती कराया। ठेल चालक, दिव्यांशी, तनु करिश्मा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस टक्कर मारने वाली थार सवार लाेगों की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में ठेल संचालक के भाई प्रदीप कुमार, जाकिर अली और बच्चियों के ने थार चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, डीएम से शिकायत
नाहिली चौराहे के पास बेकाबू थार की टक्कर लगने से बच्चियों सहित छह लोग घायल हुए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी गोधना ले जाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सक मौजूद न मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसकी शिकायत डीएम से भी की गई। सीएचसी पर स्ट्रेचर की उपलब्धता न होने के चलते परिजन घायलों को गोद में लेकर इधर उधर घूमते रहे। डीएम और सीएमओ से शिकायत के कुछ देर बाद चिकित्सक पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed