{"_id":"685bd1e1aa30e900010a47cf","slug":"uncontrolled-van-ran-over-women-and-children-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अनियंत्रित वैन ने महिलाओं और बच्चों को राैंदा...मच गई चीखपुकार, 18 लोग घायल; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनियंत्रित वैन ने महिलाओं और बच्चों को राैंदा...मच गई चीखपुकार, 18 लोग घायल; देखें वीडियो
Wed, 25 Jun 2025 04:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 25 Jun 2025 04:11 PM IST
सार
आगरा में बेकाबू वैन ने महिलाओं और बच्चों को राैंद दिया। इससे चीखपुकार मच गई। 18 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे से अफरातफरी मच गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के खड़वाई गांव में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे बेकाबू कार ने महिलाओं और बच्चों को राैंद दिया। इस हादसे में 15 महिलाएं और 3 बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
महिलाएं गांव में पारंपरिक कुआं पूजन के लिए रुनकता-रायभा मार्ग से होकर जा रही थीं। तभी अचानक एक तेज रफ्तार इको वैन ने नियंत्रण खो दिया। वैन सीधे भीड़ में जा घुसी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें-UP: ये हैं राम भक्त हनुमान के उपासक महंत डोरीदास, 40 वर्षों में एक भी बार नहीं निकले मंदिर से बाहर; जानें वजह

ग्रामीणों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लिया और घायलों से बातचीत की। फरार चालक की तलाश जारी है।