फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahant Doridas devoted worshipper of Lord Ram's devotee Hanuman not come out of temple for 40 years

UP: ये हैं राम भक्त हनुमान के उपासक महंत डोरीदास, 40 वर्षों में एक भी बार नहीं निकले मंदिर से बाहर; जानें वजह

Wed, 25 Jun 2025 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

 प्राचीन हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौकी के महंत डोरीदास उपाध्याय पिछले 40 वर्ष में एक भी बार मंदिर के बाहर नहीं आए। वे राम भक्त हनुमान की सेवा में जुटे रहते हैं। 
 

विज्ञापन
Mahant Doridas devoted worshipper of Lord Ram's devotee Hanuman not come out of temple for 40 years
महंत डोरीदास उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वो राम भक्त हनुमान के समर्पित उपासक हैं। त्याग ऐसा कि पिछले 40 वर्षों से मंदिर से बाहर कदम नहीं रखा। 24 घंटे वे हनुमान जी की सेवा और श्रीराम-नाम के जाप में लगे रहते हैं। इन दिनों वे अस्वस्थ हैं। कहते हैं हनुमान जी की शक्ति ने उन्हें कई बार जीवनदान दिया है।
विज्ञापन

 

सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौकी के महंत डोरीदास उपाध्याय जी वैसे तो गृहस्थ संत हैं, लेकिन 40 वर्षों से वे परिवार, समाज से विरक्त हैं। मंदिर की कोठरी ही उनका निवास है। न किसी सामाजिक, धार्मिक कार्य में जाते हैं, न किसी पारिवारिक आयोजन में उपस्थित होते हैं। यहां तक कि अपने पौत्रों के विवाह में भी उन्होंने अपनी कोठरी से ही आशीर्वाद दिया, लेकिन मंदिर के बाहर कदम फिर भी नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत गोपाल गुरु का कहना है कि हर दिन उन्होंने श्रीराम और हनुमान के सहस्र नामों का जाप किया है। अतुलित बलधामं पुस्तक के अनुसार करीब 20 साल तक वे ईंटों का तकिया लगा कर जमीन पर ही सोए। मंदिर के महंत गोविंद उपाध्याय ने बताया कि कई बार मंदिर में अकेले सोने पर बदमाशों ने हमला किया, लेकिन हनुमान जी ने उनकी सदैव रक्षा की है।
विज्ञापन

महंत गोपी उपाध्याय गुरु ने बताया कि बड़े महंत जी कई महीने पहले रोग ग्रस्त हो गए और हालत बहुत खराब हो गई। उनका कहना है कि सपने में हनुमान जी आए थे, वे आयु बढ़ा गए हैं, तब से उनकी हालत में सुधार आया, लेकिन आज भी रोग शैय्या पर हैं। आज नाम जप करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

(प्रस्तुति: आदर्श नंदन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed