फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturned, one killed, driver serious

Agra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राली पलटने एक की मौत, चालक गंभीर

Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturned, one killed, driver serious
गंजडुंडवारा। सिढ़पुरा रोड पर ग्राम बहोरनपुर के समीप लकड़ी से भरी ट्रैक्टर - ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक नन्हें की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

केतन (22) निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा सिढपुरा की ओर से ट्रैक्टर - ट्रॉली में लकड़ी लाद कर ला रहा था। रास्ते में उसका चचेरा भाई नन्ने (28) मिल गया। जिसे उसने अपने साथ ट्रैक्टर में बैठा लिया। ग्राम बहोरनपुर के पास ट्रैक्टर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना को देख राहगीर और आस-पास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नन्ने की लकड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि घायल केतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह, सीओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में नन्हे निवासी गनेश की मौत से उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसका 5 वर्षीय एक पुत्र प्रेमकार, 3 वर्षीय पुत्री पोकल एवं 5 माह की मासूम बच्ची गुड्डी है। उसकी मौत से तीनों ही बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed