{"_id":"6541c6e2c07f8e3c500dacdb","slug":"agra-development-authority-s-new-township-worth-rs-745-crore-will-be-located-between-kakua-bhandai-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप, ककुआ-भांडई के बीच मिलेगा सपनों का घर; 150 करोड़ की मिलेगी पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप, ककुआ-भांडई के बीच मिलेगा सपनों का घर; 150 करोड़ की मिलेगी पहली किस्त
Wed, 01 Nov 2023 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:02 AM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप 745 करोड़ से ककुआ-भांडई के बीच बसेगी। इसके लिए प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है और 150 करोड़ की पहली किस्त भी मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
ककुआ भांडई में प्रस्तावित एडीए की नई टाउनशिप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ग्वालियर रोड पर ककुआ-भांडई के बीच 745 करोड़ रुपये की लागत से नई टाउनशिप बसेगी। जिसमें आवासीय व व्यावसायिक भवन व भूखंड होंगे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भूमि अधिग्रहण के लिए पहली किस्त में 150 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने 130 हेक्टेयर में नई टाउनशिप का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
नए शहर बनाने की योजना के तहत आगरा में यह दूसरी बड़ी टाउनशिप होगी। एक तरफ इनर रिंग रोड पर ग्रेटर आगरा के लिए मुआवजा वितरण शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ ग्वालियर रोड पर नई टाउनशिप के लिए किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा। नई टाउनशिप के लिए ककुआ और भांडई गांव में 130 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि नई टाउनशिप ग्रेटर आगरा से अलग होगी। इसके निर्माण का प्रस्ताव एडीए बोर्ड बैठक में स्वीकृत हो चुका है। टाउनशिप का डिजाइन तैयार कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।
नई टाउनशिप के निर्माण पर करीब 745 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसमें 380 करोड़ रुपये राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराएगी। वर्ष 2023-24 की पहली किस्त के रूप में 150 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। दूसरी किस्त के रूप में करीब 200 करोड़ रुपये और मिलेंगे। 50 फीसदी धनराशि एडीए स्वयं के संसाधनों से जुटाएगा। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में आगरा सहित छह प्राधिकरण व आवास विकास परिषदों के लिए 1580 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत इस नई टाउनशिप को बसाया जाएगा। जहां सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। नगरीय क्षेत्रों में सुनियोजित व सुव्यवस्थित विकास के साथ-साथ नगरीय जनसंख्या को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई टाउनशिप का प्रस्ताव एडीए ने भेजा था।