फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled car overturned in ditch on Agra-Lucknow Expressway

रफ्तार बनी हादसे का कारण: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे खाई में गिरी कार

Sat, 20 Nov 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 04:20 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। 36वें माइलस्टोन के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे जा गिरी। 

विज्ञापन
Uncontrolled car overturned in ditch on Agra-Lucknow Expressway
क्षतिग्रस्त कार और आसपास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 36वें माइलस्टोन के समीप हुआ। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार सवार कानपुर से आगरा की ओर आ रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। फतेहाबाद क्षेत्र में 36वें माइलस्टोन पर गांव रूपपुर के पास कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंच गई। कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। खाई में गिरने से कार ऊपर से पिचक गई है। क्रेन की मदद से कार को ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed