{"_id":"62f27195dd37002a2916c5d7","slug":"uncontrollable-canter-fell-on-the-service-road-helper-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर बेकाबू कैंटर सर्विस रोड पर गिरा, हादसे में हेल्पर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर बेकाबू कैंटर सर्विस रोड पर गिरा, हादसे में हेल्पर की मौत, चालक घायल
Tue, 09 Aug 2022 08:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:09 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पर सोमवार की रात हादसा हो गया। बेकाबू कैंटर हाईवे से सर्विस रोड पर पलट गया, जिससे कैंटर के हेल्पर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में हाईवे पर सोमवार रात को फिरोजाबाद की ओर से आ रहा कैंटर बेकाबू हो गया। कैंटर दूसरी तरफ के मार्ग पर आने के बाद सर्विस रोड पर गिर गया। सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी अजय कैंटर चलाता है। वह सोमवार आधी रात के बाद हेल्पर कन्हैया लाल के साथ रामबाग की तरफ आ रहा था। नवीन गल्ला मंडी के सामने कैंटर बेकाबू हो गया। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरे मार्ग पर आ गया। इसके बाद हाईवे से सर्विस रोड पर गिर गया।
विज्ञापन
वह सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। हादसे में अजय और कन्हैया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कन्हैया की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि कैंटर अनियंत्रित हो गया था। हादसे में कन्हैया की मौत हुई है।
विज्ञापन