फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle of the groom bag full cash looted

दूल्हे के चाचा से नकदी भरा बैग लूटा

Tue, 28 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 28 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खंदारी स्थित साईं गार्डन मैरिज होम में बारात चढ़ाई के दौरान अपाचे सवार बदमाशों ने दूल्हे के चाचा से लाखों रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात कर भागते बदमाशों का बारातियों ने पीछा किया और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी। एसपी सिटी, सीओ हरीपर्वत तक बदमाशों के पीछे लग गए। पुलिस ने आवास विकास कालोनी पर बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। बाद में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पकड़ लिए गए। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

वजीरपुरा निवासी उपेंद्र मिश्रा हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में भी उनका घर है। सोमवार को उनके बेटे की शादी थी। बारात खंदारी स्थित साईं गार्डन में पहुंच रही थी। रात तकरीबन नौ बजे मैरिज होम में बारात चढ़ाई होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि उपेंद्र मिश्रा के भाई जितेंद्र के हाथ में रुपयों से भरा बैग लगा हुआ था। तभी सफेद रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने हाथ पर झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। बैग में तकरीबन 3.75 लाख रुपये की रकम बताई गई है। बदमाश खंदारी की तरफ भाग गए। वारदात से बारातियों में अफरातफरी मच गई। बारातियों ने कार और बाइक से पीछा शुरू कर दिया। बदमाश आगे चल रहे थे तो लोग पीछेे थे। बदमाशों का हाईवे होते हुए आवास विकास कालोनी की तरफ फरार हो गए। उधर एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने भी बदमाशों का पीछा किया। आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में बदमाशों के होने की जानकारी पर अधिकारी भी पहुंच गए। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उधर, कोठी मीना बाजार पर शाहगंज इंस्पेक्टर ने रात तकरीबन 11 बजे चेकिंग के दौरान अपाचे सवार दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी बाइक पर नंबर नहीं था। संदिग्ध होने की आशंका पर उन्हें आवास विकास कालोनी लाया गया। यहां से थाना हरीपर्वत ले गए। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed