फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle-nephew drowned in the Ganges, one dead, the other missing

Agra News: मामा-भांजे गंगा में डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew drowned in the Ganges, one dead, the other missing
कासगंज। जिले के सीमावर्ती जनपद बदायूं के कछला गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान करते समय दो मामा भांजे युवक गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने मामा का शव गंगा में ढूंढ लिया। जबकि लापता भांजे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। बताया गया कि अमावस्या के मौके पर ऊंचा गांव रश्मी थाना सादाबाद जनपद हाथरस निवासी राजेश कुशवाह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए। यहां परिवार गंगा घाट से पूर्व दिशा में घाट से एक किलोमीटर दूर बीच टापू पर गंगा स्नान करने पहुंच गया। इस दौरान भांजा गौरीशंकर (18) पुत्र रामेश्वर कुशवाह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मामा राजेश(20) पुत्र नेत्रपाल ने कोशिश की लेकिन वह भी डूब गया। परिजनों ने दोनों के डूबने पर शोर मचाया। गंगा घाट के दुकानदार और गोताखोर डूबते युवकों को बचाने में जुट गए, लेकिन कहीं कोई कामयाबी नहीं मिली। राजेश गंगा में मृत अवस्था में मिला। जबकि गौरीशंकर लापता रहा। देर सायं तक गौरीशंकर की तलाश गंगा में गोताखोर कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों में चीत्कार मच गया। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। थाना कछला पुलिस मौके पर लापता की तलाश कराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed