{"_id":"65130758817a30c3520d4445","slug":"uncle-accused-of-taking-niece-away-from-home-in-agra-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भतीजी को भगा ले गया सगा चाचा, परिवार में अफरातफरी का माहौल; समझौते के प्रयास में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भतीजी को भगा ले गया सगा चाचा, परिवार में अफरातफरी का माहौल; समझौते के प्रयास में जुटे लोग
Tue, 26 Sep 2023 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:19 PM IST
सार
आगरा में सगा चाचा अपनी भतीजी को भगा ले गया। इससे परिवार वालों में अफरातफरी का माहौल है। महिला के पति ने समझौते के प्रयास भी किए लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
women demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। पति ने महिला के सगे चाचा पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने उसको पीटा। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है।
विज्ञापन
मामला बसई अरेला क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां की निवासी मछला देवी पत्नी मछलेश छह दिन पूर्व अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति और परिजन की ओर उसके सगे चाचा पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: चंबल की बीच धारा में फंसा 150 यात्रियों से भरा स्टीमर, हलक में अटकी रही सभी की जान; इस तरह हुआ रेस्क्यू
विज्ञापन
महिला के परिजन की तरफ से आरोपी के घरवालों से शिकायत की गई। साथ ही समझौते का प्रयास किया गया। इस पर आरोपी के परिजन ने पीड़ित परिवार को ही पीटा। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंगलवार को देर शाम थाने में शिकायत की है।