{"_id":"5e049f7d8ebc3e87c70dd74a","slug":"unclaimed-dead-body-of-sexual-harassment-victim-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बेटी की दर्दनाक कहानी, दरिंदगी के बाद नृशंस हत्या, शव को लेने नहीं आया कोई वारिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बेटी की दर्दनाक कहानी, दरिंदगी के बाद नृशंस हत्या, शव को लेने नहीं आया कोई वारिस
Thu, 26 Dec 2019 05:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के शव को कोई लेने नहीं आया। वारदात के बाद ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। युवती कमला नगर की बताई जा रही थी। पुलिस को उम्मीद थी कि परिजन या रिश्तेदारों में से कोई तो आएगा।
उसके दम तोड़ने से पहले एक युवक उसे अपनी बहन बता रहा था, लेकिन अब वो पुलिस के बुलाने पर भी नहीं आया। उसने मंगलवार को ही कह दिया था कि वो युवती का भाई नहीं है। परिजनों के न आने के कारण शव का दाह संस्कार नहीं हो सका। इसे 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
खुद को युवती का भाई बताने वाले युवक ने बुधवार को पुलिस से कहा कि उसकी बहन लापता हो गई थी। उसे लगा कि दुष्कर्म पीड़िता उसकी बहन है। ऐसा नहीं है, उसकी बहन घर पहुंच गई है।

युवती का डीएनए सैंपल भी लिया गया
हालांकि पुलिस घर पहुंची तो वहां उसकी बहन नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों से भी बात की जाएगी। युवती का डीएनए सैंपल भी लिया गया है। अगर कोई परिजन बाद में आता है तो इससे मिलान कराया जाएगा।
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ 21 दिसंबर की रात दुष्कर्म किया गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने एटा के समकौली के नगला उदी निवासी बेलदार सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया आरोपी
मनोरोगी युवती से दरिंदगी करने के आरोपी सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद थाने में रातभर पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे। बुधवार सुबह उसे पुलिसकर्मी कोर्ट में पेश करने ले गए। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर, पुलिस ने आरोपी सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा से पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने उसको थाने के ऑफिस में रखा। इस दौरान निगरानी के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई।
पुलिस को आशंका था कि वो किसी तरह का आत्मघाती कदम उठा सकता है। इसलिए पूरी रात सिपाही नजर रखे रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को सुबह दस बजे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा। इस केस में पुलिस को पर्याप्त सुबूत मिल गए हैं। युवती के सिर में जिस ईंट से प्रहार किया गया था, वह मौके पर मिली थी।
वहीं सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी मिले हैं, जो कि प्रमुख साक्ष्य हैं। फुटेज में आरोपी युवती को अपने साथ लेकर जाता नजर आ रहा है। फुटेज में आरोपी की पहचान चार लोगों ने की थी। इनमें एक पराठे बेचने वाला है। दूसरा रजाई भरने वाला।
वहीं सोड़ा के साथ ही इटावा निवासी समीर भी सोता था। वह रिक्शा चलाता है। उसने भी पहचान की। इसके अलावा आरोपी के छोटे भाई सुंदर ने भी उसे पहचान लिया था।
गांजा पीकर आया था
पुलिस की पूछताछ में सोड़ा को पहचानने वाले समीर ने बताया कि घटना वाले दिन सोड़ा गांजा का नशा करके आया था। इसके बाद वो सो गया था। रात में कब चला गया, उसे पता नहीं चल सका। सबसे पहले समीर ने ही उसे पहचाना था। इसके बाद पुलिस ने अन्य लोगों से उसकी पहचान की थी।