फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unable to digest election defeat

चुनावी हार को पचा नहीं पा रहे बसपाई

Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Unable to digest election defeat
एत्माद्दौला में जुलूस निकालकर हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर मिली करारी हार को बसपा के कई नेता पचा नहीं पा रहे हैं। ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जगह-जगह मीटिंग की जा रही हैं। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बसपाइयों ने तो फिर से चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार सुबह जुलूस निकाल दिया। पुलिस ने इन्हें रोका नहीं तो टेढ़ी बगिया पर हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई , लोग परेशान हो गए। तब जाकर पुलिस ने इन्हें खदेड़ा लेकिन वापस घर नहीं गए। गली-मोहल्लों में नारे लगाते रहे। गुलाब नगर में राह चलते लोगों की पिटाई कर दी। इस पर केस दर्ज करा दिया गया    है
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी खुद को बसपा कार्यकर्ता बता रहे थे। हालांकि उनके साथ कोई बड़े नेता नहीं था। इन्होंने हाथों में बैनर ले रखे थे। इससे माना जा रहा है कि पर्दे के पीछे कोई नेता जरूर रहा होगा, जिसके इशारे पर ये लोग सड़क पर उतर आए। इन्होंने यमुना पार में दलित बस्तियों में जुलूस निकाला। इसके बाद ट्रांस यमुना में नारेबाजी की। राह चलते लोगों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी लेकिन पुलिस वाले उस समय अपनी होली मनाने में लगे थे। इसका फायदा उठाकर बसपाई एनएच-2 पर पहुंच गए।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया पर हाईवे जाम कर दिया। वाहन फंस गए। लोगों ने फोन किया। तब जाकर थाना पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। इसके बाद बसपाई नारे लगाते हुए चले गए लेकिन काफी देर तक आस पास की गलियों में जुलूस निकालते रहे। गुलाब नगर में राह चलते लोगों की पिटाई करने लगे। यहीं के अजय चौहान के तो घर में घुस गए। उनकी भी पिटाई कर डाली। उन्होंने एत्माद्दौला में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ के मुताबिक बसपा ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर कोई आंदोलन नहीं कर रही है। जो लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वह बसपाई हैं भी या नहीं, यह भी जानकारी नहीं है। ईवीएम की जांच तो होनी चाहिए। पार्टी मुखिया ने जो सवाल उठाए हैं, उनकी पड़ताल होनी चाहिए।

90 हजार वोट लेकर भी हारे धर्मपाल
आगरा। जिस एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकालकर हाईवे जाम किया, वहां के बसपा उम्मीदवार डा. धर्मपाल सिंह को 90,126 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर रहे। चुनाव हारने वाले सभी दलों के उम्मीदवारों में से किसी अन्य को इतने वोट हासिल नहीं हुए। 2012 में धर्मपाल को 79982 वोट मिले थे। तब वह जीत गए थे। इस बार तब से 11 हजार ज्यादा वोट लेकर भी हार गए। कारण यह रहा कि भाजपा के राम प्रताप सिंह चौहान 1.37 लाख वोट मिले हैं।


मंटोला में चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की कोशिश
मंटोला में कुछ युवकों ने चुनाव आयोग का पुतला फूंकने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इन लोगों ने पहले जुलूस निकाला। ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए। सदर भट्टी, काजीपाड़ा में जुलूस निकालने के बाद मंटोला तिराहा पहुंचे। जैसे ही पुुलिस आई, वैसे ही भाग निकले। मंटोला थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वे लोग पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे लेेकिन फूंक नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed